पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास 1 एवं डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास 2 का औचक निरीक्षण किया गया। शनिवार को निरीक्षण के क्रम छात्रावास में संचालित मेस, पुस्तकालय, छात्रावास की साफ -सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित छात्रों के पठन-पाठन एवं विभागीय नियमानुसार उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। मौके पर उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी तथा संबंधित कल्याण छात्रावास के सुपरिंटेंडेंट को बच्चों के पठन- पाठन, मेस का संचालन तथा साफ सफाई और नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...