चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड के हारता पंचायत में अंबेडकर आवास योजना एक बार फिर विवादों में है। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नाजिया अफरोज ने कुदाहंसदा गांव की महिला लाभुक टुरू पाइक एवं कड़ेदा गांव की ग्रेस भुइया के अधूरे आवास की स्थल जांच की। जांच के दौरान लाभुकों द्वारा की गई शिकायतों को बीडीओ ने प्रथम दृष्टया सही पाया। जांच के समय योजना स्थल पर मौजूद लाभुक टुरू पाइक ने मुखिया जंबी कच्छप की उपस्थिति में मुखिया पति निखेल उरांव पर गंभीर आरोप लगाए। लाभुक ने बताया कि आवास निर्माण का कार्य मुखिया पति द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन करीब दो वर्षों से मकान अधूरा पड़ा हुआ है। आरोप है कि निखेल उरांव ने लाभुक का फिनो बैंक का एटीएम अपने पास रख लिया और मजदूरी भुगतान के नाम पर केवल आंशिक राशि दी, जबकि शेष रकम एटीएम से निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.