जहानाबाद, जनवरी 22 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बालिकाओं की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला नियोजन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के उपरांत अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बाल कला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.