बगहा, जुलाई 9 -- बेतिया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में छीजन के तहत वर्ग 2 से लेकर वर्ग 9 तक नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला कल्याण कार्यालय में गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी अमित भास्कर एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह विद्यालय के प्रबंधक के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के वर्गवार नामांकन को लेकर चर्चा की गई। सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंड के विकास मित्रों के साथ बैठक आयोजित करें तथा सभी विकास मित्रों से कम से कम 20 आवेदन ऑनलाइन कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...