पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत पूर्णिया जिले में संचालित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर का जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार के द्वारा रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं, छात्रावास में छात्रों की उपस्थिति,जीविका द्वारा दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय की साफ-सफाई, भवन निर्माण निगम द्वारा किए जा रहे विद्यालय के मेंटेनेंस कार्य एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। यह भी पढ़ें- पूर्णियाः आंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण यह भी पढ़ें- छात्रावासों में रिक्त सीटों पर जल्द नामांकन करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...