अररिया, अप्रैल 24 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्थानीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय में शिक्षकों ने अपनी लंबित विभिन्न मांगों और व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विद्यालय में आधारभूत संरचना की विफलता, संवैधानिक अधिकारों के हनन और शिक्षकों के मानसिक शोषण के विरोध में शुक्रवार को विद्यालय के सभी शिक्षकों ने 'काला बिल्ला' लगाकर अध्यापन कार्य किया और अपना विरोध दर्ज कराया। आंदोलनकारी शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से बेहद कठिन और अमानवीय परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों की मुख्य मांगों में विद्यालय की वर्तमान समय सारणी में तत्काल संशोधन किया जाए और शिक्षकों के कार्य घंटों को न्यायसंगत तरीके से निर्धारित किया जाए। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा अंबेडकर आवासीय विद्यालय के शिक्षको...