अंबेडकरनगर में पुलिस टीम पर हमला, पिकअप रोकने पर सवारों ने चलाए ईंट-पत्थर; होमगार्ड घायल
संवाददाता, सितम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में पुलिस टीम पर हमला हो गया। पुलिस ने एक तेज रफ्तार पिकअप को रोकने का इशारा किया तो उस पर सवार लोगों ने पिकअप रोकने की बजाए पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस घटना में एक होमगार्ड घायल हो गया। घायल होमगार्ड महेंद्र कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पैर के निचले हिस्से में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप पर गोवंश लदा था। घटना, अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में रविवार की देर रात हुई। मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर के जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर परुइया डिग्री कॉलेज के पास जलालपुर कोतवाली के कांस्टेबल नागेंद्र कुमार और होमगार्ड महेंद्र कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान जलालपुर की ओर से एक पिकअप तेज रफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.