अंबुबाची पर मां पगली दुर्गा मंदिर एवं झंमझमिया काली मंदिर के कपाट 3 दिनों रहेगा बंद
साहिबगंज, जून 21 -- राजमहल, प्रतिनिधि। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में होने वाले अंबुबाची को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गुणहारी पंचायत मंडई स्थित मां पगली दुर्गा महारानी एवं बेगमपुरा स्थित झंमझमियां काली मंदिर के कपाट 3 दिनों तक भक्तों के लिए बंद रहेगा। जिसमें नियमित पूजा अर्चना पूरी तरह बंद रहेगा । उक्त बातों की जानकारी पगली दुर्गा मंदिर के पुरोहित सपन अवस्थी में देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष बंगला आषाढ़ मास में अंग्रेजी तिथि अनुसार 22 जून को अंबुबाची लग जाता है। इस बार तिथि के अनुसार 22 जून सोमवार को संध्या आरती के बाद मंदिर का कपाट तीन दिनों तक बंद हो जाएगा। अंबुबाची सोमवार की रात 9:08 बजे पर प्रवेश करेगा और शुक्रवार 26 जून को सुबह 9:33 पर समाप्त होगा। इसके बाद नियमित पूजा अर्चना एवं भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया जाएगा। अंबुबाची का विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.