अंबुबाची पर्व को लेकर बाजारों में आम और मीट-मछली की जमकर बिक्री
जमशेदपुर, जून 22 -- पटमदा: अंबुबाची (अंबावती) पर्व को लेकर सोमवार को पटमदा एवं बोड़ाम क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में आम तथा मीट-मछली की जमकर बिक्री हुई। पर्व के मद्देनजर सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसका असर रविवार को पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित साप्ताहिक हाट बाजार में भी देखने को मिला। अन्य दिनों की तुलना में इस बार हाट में खस्सी, भेड़, मुर्गी एवं बतख की खरीद-बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। खरीदारों की अधिक भीड़ के कारण टाटा-पटमदा तथा बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर कई घंटों तक जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। युवा समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने बताया कि क्षेत्र में परंपरागत रूप से अंबुबाची पर्व के अवसर पर प्रत्येक परिवार में आम खाने की परंपरा रही है। इसी कारण लोग एक-दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.