पूर्णिया, फरवरी 26 -- पटना। राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां ने अंबुज भारद्वाज को पूर्णिया विश्वविद्यालय की सीनेट में प्रतिनिधि के रूप में तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष के लिए मनोनीत किया है। राज्यपाल के सचिव ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। उन्हें बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत मनोनीत किया गया है। अंबुज भारद्वाज पूर्णिया के ही निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...