अंबुजा सीमेंट का ब्रिटेन की कंपनी से करार
नई दिल्ली, जून 22 -- अहमदाबाद। अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने अपने संयंत्रों में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए लीलैक लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। लीलैक ब्रिटेन स्थित एक स्वच्छ प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो कार्बन कैप्चर और विद्युतीकरण समाधानों में विशेषज्ञता रखती है। यह विशेष रूप से सीमेंट और चूना निर्माण जैसे उच्च-उत्सर्जन वाले उद्योगों के लिए ऐसे समाधान विकसित करती है, जिसे पुराने संयंत्रों को भी आसानी से एकीकृत किया जा सकता है। यह कार्बन उत्सर्जन कम करने की कंपनी की रणनीति की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है और वर्ष 2050 तक शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन के उसके लक्ष्य का समर्थन करता है। यह भी पढ़ें- अंबुजा सीमेंट का ब्रिटेन की कंपनी से करार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.