सीतापुर, मार्च 7 -- तंबौर, संवाददाता। बेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसंतापुर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में भाजपा नेता एवं समाजसेवी दीपक सिंह दीपू और अखण्ड हिंदू वाहिनी के संस्थापक रुद्र त्रिपाठी वीरू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के पदाधिकारी शीनू मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य और अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान संतोष गुप्ता, प्रकाश, मुकुट बिहारी, रामचंद्र, अनिल, शिवकुमार, लेखराम बाबा, मुखिया बाबा, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...