अंबियापुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे स्मार्ट फोन
बदायूं, मई 6 -- अंबियापुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक हरीश शाक्य ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश सरकार की डिजिटल सशक्तिकरण योजना का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। विधायक ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुगम तरीके से कर सकेंगी। इससे बच्चों और महिलाओं से संबंधित योजनाओं की निगरानी एवं क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी। एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ केके तिवारी, बीडीओ शैली गोविल, सीडीपीओ राखी गुप्ता, योगेश वाष्र्णेय, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज कुमार जैन, तेज प्रताप सिंह, अशोक कुमार, दीपक राठौर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.