उन्नाव, अप्रैल 25 -- शुक्लागंज, संवाददाता। अम्बिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को एनसीसी कैडेट के एनरोलमेंट के लिए एयरफोर्स तीन यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कानपुर से पहुंचे। कॉर्पोरल लवकुश एवं कॉर्पोरल राजू कुमार ने कक्षा 8 व 9 के छात्रों को ड्रिल करना सिखाया तथा एनसीसी के महत्व, विशेषताओं और करियर में मिलने वाले अवसरों की पूर्ण जानकारी दी। जिससे छात्रों में हर्ष और उत्साह भर गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अजय त्रिवेदी ने बताया कि एयर फोर्स एनसीसी ज्वाइन करने से छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होता है तथा राष्ट्र सेवा के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय में जाने के अतिरिक्त मार्ग खुलते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से एनसीसी से जुड़ने का आग्रह किया। इस भर्ती प्रक्रिया को सफल बनाने में विद्यालय के एएनओ श्री मुकेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.