अंबिका बक्श इंटर कालेज की टीम ने जीता कांस्य पदक
हरदोई, मई 9 -- पिहानी। अंबिका बक्श इंटर कालेज की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। कोच अमित वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के तत्वधान में उत्तर प्रदेश जूनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन बस्ती जिले में किया गया। पांच से सात मई तक तीन दिवसीय इस आयोजन में बालिका टीम ने अपने पूल की सभी टीमो सीतापुर बलिया, कुशीनगर को हराकर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में मथुरा को हराकार सेमीफ़ाइनल मे प्रवेश किया और सेमीफ़ाइनल में हारकर हरदोई टीम का प्रदेश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतगुरु प्रसाद वर्मा और प्रबंधक संजीव खरे ने टीम में बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.