अंबिकापुर से मुहर्रम मनाने गांव आया था शाहजहां
चतरा, जून 27 -- चतरा, संवाददाता। सदर प्रखंड के गोढ़ाई गांव में हुए नाबालिग की हत्या से मुहर्रम का पर्व पलभर में गम में बदल गया। शाहजहां कुछ दिन पहले ही अंबिकापुर से चतरा अपने गांव मुहर्रम मनाने आया था। वह अंबिकापुर में रहकर सैलून चलाता था। हत्या का कारण ग्रामीण बच्चों के बीच पुराना विवाद बता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले बच्चों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पंचायती भी हुई थी। उसी विवाद की रंजिश में यह घटना हुई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस के बाद घर में घुसे हमलावर, धारधार हथियार से कर दी युवक की हत्या; चाचा को भी नहीं बख्शा शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.