मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग (एमपीएल-2) के लीग मुकाबले में अंबा वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भवानी लायंस को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की।पहले बल्लेबाजी करते हुए भवानी लायंस की टीम ने 19.3 ओवर में 114 रन बनाए। टीम की ओर से लविश ने सबसे ज्यादा 24 रन, जबकि विशाल सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। अंबा वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी में अंकुर बलियान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि जतिन ने 3 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबा वॉरियर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में 116 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से प्रियांशु गौतम ने नाबाद 38 रन और विवेक सरोधा ने 29 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.