औरंगाबाद, जनवरी 30 -- अंबा बाजार के नवीनगर रोड की सड़क लगातार सिमटती जा रही है जिससे दोनों ओर से भारी वाहनों के आने पर पैदल आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। शुक्रवार को इसी स्थिति में नवीनगर की ओर से आ रहे एक हाईवा और दूसरी ओर से आ रही मिक्सर मशीन की बड़ी गाड़ी अंबा चौक के समीप आपस में फंस गई जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई। दोनों वाहनों को निकालने के प्रयास में मिक्सर मशीन को सड़क किनारे बनी नाली के ऊपर चढ़ाना पड़ा तब जाकर किसी तरह रास्ता साफ हो सका लेकिन इस दौरान मिक्सर मशीन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की स्थिति काफी खराब है और यह अतिक्रमण की शिकार है। सड़क किनारे ऊंची नालियों के कारण चौड़ाई और कम हो गई है। अनियंत्रित पार्किंग, छोटे वाहनों का अव्यवस्थित परिचालन तथा बसों और ऑटो का सड़क पर खड़ा होना आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.