औरंगाबाद, जून 2 -- कुटुंबा प्रखंड में सोमवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पंचायत अध्यक्षों की ओर से नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुण कुमार के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मेहता ने की, जबकि संचालन जैनेंद्र कुमार कुशवाहा ने किया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और क्रियाशील सदस्य तैयार करने पर बल दिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अ...