औरंगाबाद, मार्च 26 -- अंबा में गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका आयोजन अंबा देव रोड स्थित नवयुवक संघ द्वारा किया गया। शोभायात्रा बटाने नदी किनारे स्थित हनुमान मंदिर से बाजे-गाजे और देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ प्रारंभ हुई, जिसे थानाध्यक्ष राहुल राज एवं समिति के पदाधिकारियों ने फीता काटकर रवाना किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जुलूस बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और श्रद्धा का संदेश देता रहा। पारंपरिक झांकियों, धार्मिक नारों और भक्ति गीतों ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। रामनवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जिन्हें मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक माना जा...