औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- अंबा बाजार में नो पार्किंग के बोर्ड लगे होने के बावजूद सड़कों पर अवैध पार्किंग लगातार जारी है जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। जिन स्थानों पर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित है वहीं सबसे अधिक वाहन खड़े नजर आते हैं और नो पार्किंग के बोर्ड महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। हरिहरगंज रोड पर नो पार्किंग का बोर्ड लगे होने के बावजूद बसें और अन्य वाहन नियमित रूप से खड़े किए जा रहे हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। नवीनगर रोड पर भी यही हाल है जहां बोर्ड लगे होने के बावजूद रोजाना दर्जनों बाइक कतार में खड़ी रहती हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। पुलिस जाम हटाने तक सीमित रहती है जबकि गलत तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती। बाजार की अन्य सड़कों पर भी अनियंत्रित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.