अंबा बाजार से साइकिल चोरी, पुलिस जांच में जुटी
औरंगाबाद, जून 15 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा बाजार के नवीनगर रोड से सोमवार की दोपहर एक साइकिल चोरी हो गई। चोरी गई साइकिल कुटुंबा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव की बताई गई है। पीड़ित ने अंबा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे नवीनगर रोड में सब्जी बाजार जाने वाले रास्ते के समीप साइकिल खड़ी कर बाजार के अंदर गए थे। लौटने पर उनकी साइकिल गायब मिली। साइकिल में ताला लगा था और चाबी उनके पास ही थी, इसके बावजूद अज्ञात चोर साइकिल लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.