औरंगाबाद, मार्च 19 -- अंबा बाजार में सड़क जाम अब अस्थायी समस्या नहीं, बल्कि स्थायी संकट का रूप ले चुका है, जिससे आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोग बाजार जाने से पहले जाम की जानकारी लेने को मजबूर हैं। शायद ही कोई दिन जो जब इस मार्ग से गुजरने वाला व्यक्ति जाम में न फंसे। बाजार पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है। यहां सड़क पर बसों का ठहराव, छोटे-बड़े वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग, ठेला-गुमटी का कब्जा और अनियंत्रित गतिविधियां आम हो चुकी हैं। जाम की स्थिति में लोगों को पैदल चलने तक की जगह नहीं मिलती है। सड़क लगातार सिमट रही है, वहीं दूसरी ओर वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे जाम की समस्या और विकराल होती जा रही है। इस गंभीर समस्या के बावजूद प्रशासन अब तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं कर सका है। स्थानीय लोग विभिन्न माध्यमों से अधिका...