पलामू, मार्च 29 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। शहर के मोती राज महिला कॉलेज के समीप राधे कृष्ण मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को काफी रोमांचक रहा। फाइनल मैच विराज बिगहा और अंबा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें अंबा की टीम 7 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराज बिगहा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंबा की टीम आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 121 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि सह सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश राम और सामाजिक कार्यकर्ता जानू चौधरी ने विजेता व उपविजेता के अलावा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार खिलाड़ी लालू यादव को जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब बाबू कुमार को दिया। राजेश रंजन मिश्रा, अखिलेश...