आजमगढ़, मार्च 16 -- अंबारी। कंपोजिट विद्यालय अंबारी में रविवार को गुरुजन सम्मान एवं सहपाठी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज अंबारी के सेवानिवृत्त शिक्षक राम अजोर मौर्य एवं रामनरायन यादव को सम्मानित कर किया गया। लोगों ने अपने छात्र जीवन से लेकर सेवाकाल तक के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त गणित शिक्षक राम अजोर मौर्य ने की, जबकि संचालन दिनेश यादव ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वैज्ञानिक छोटेलाल यादव (भाभा अनुसंधान केंद्र, मुंबई), श्री गांधी आश्रम वाराणसी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लालचंद यादव,शोभेलाल यादव, जंग बहादुर यादव, अनिल यादव (अधिवक्ता, उच्चतम न्यायालय) आदि मौजूद रहे।होली मिलन समारोह के जरिए दिया एकता का संदेशबिल...