मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के अंबारा चौक पर मंगलवार को हजरत सबप्यारे पीर शाह रहमतुल्लाह अलैह का 100वां उर्स अकीदत, एहतराम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शताब्दी वर्ष के खास मौके पर मजार शरीफ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां सुबह से ही जायरीन और अकीदतमंदों की भीड़ रही। उर्स पर मजार शरीफ पर चादरपोशी की गई तथा मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि रहमतुल्लाह राईन मुन्ना, सुलेमान अहमद, मो. सलीम, मो. बबलू, मनोज सिंह, नीरज कुमार आदि ने चादरपोशी की। मजार शरीफ के व्यवस्थापक मो. निजाम ने सभी अतिथियों, जायरीन और स्थानीय लोगों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...