नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- दुनिया के अरबपतियों में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का रुतबा और बढ़ गया है। यही नहीं, अडानी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी से एक कदम और आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी 18वें पोजीशन पर पहुंच गए हैं। जबकि, अंबानी 20वें स्थान पर हैं। बता दें मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडानी अभी हाल ही में एशिया के सबसे बड़े अरबपति बने हैं। इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई गिरावट की वजह से अंबानी की नेटवर्थ 16.7 अरब डॉलर कम हो गई। अंबानी का नेटवर्थ 91 अरब डॉलर रह गया है। दूसरी ओर अडानी ग्रुप के शेयर चमकने से अडानी की किस्मत भी चमकी और उनके नेटवर्थ में इस साल 10.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अब अडानी का नेटवर्थ 95.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- LPG के रेट अपडेट: दिल्ली से पटना त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.