नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- भारत के रिटेल सेक्टर में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने ग्लोबल हेयर केयर ब्रांड एनोमली हेयर केयर (Anomaly Haircare) का अधिग्रहण कर लिया है, जो अभिनेत्री और उद्यमी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) द्वारा शुरू किया गया था। इस डील के साथ रिलायंस रिटेल को एनोमली (Anomaly) के सभी ट्रेडमार्क, ब्रांड एसेट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का पूरा स्वामित्व मिल गया है। हालांकि, इस डील की वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसे कंपनी की ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- मुनाफा घटा, फिर भी शेयरों में तेजी का तूफान, एक्सपर्ट बोले- 835 तक जाएगा शेयर2021 में हुई थी शुरुआत एनोमली हेयर केयर (Anomaly Haircare) ब्रांड की शुरुआत 2021 म...