रामगढ़, जून 21 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को रतवे पंचायत के अंबागढ़ा में श्री -श्री 108 आदिगुरु स्वामी शिवनारायण संत मत पंथ समाज ने संत सम्मेलन सह भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसको लेकर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें मांडू विधायक तिवारी महतो शामिल हुए। अंबागढ़ा से निकली कलश यात्रा रतवे नावाटांड तक गई। इस दौरान भगवान शिव की जीवंत झांकी को देख लोग प्रसन्नचित हुए। कलश यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों की भीड़ जीवंत झांकी को देखने उमड़ पड़ी। बाद में कार्यक्रम स्थल पर संत सम्मेलन में धर्म गुरु अनंत महाराज व अविनाश महाराज ने भगवान शिव की महत्ता, आध्यात्मिक जीवन और योग के महत्व पर विस्तृत रूप से उपस्थित लोगों को बताया। यह भी पढ़ें- ::: कांठ की खबरें साथ भगवान भोलेनाथ को इस धरा का सार्वभौम शक्ति ...