अररिया, अप्रैल 14 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा की फ़ारबिसगंज नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू के अगुवाई में भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के पूर्व संध्या पर स्थानीय अम्बेडकर चौक स्थित उनके प्रतिमा स्थल और उनके आस पास स्वच्छता अभियान चलाया और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया। इस मौके पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा सेवा ही संकल्प के साथ देश के महापुरूषो व शहीदों को उचित सम्मान देने के अवसर के रूप में मना रही है। इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले महापुरुषों व शहीदों के विचार से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण सक्रिय योगदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर पूर्व ...