नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा को फोर्थ अंपायर से बहस करना भारी पड़ गया। बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सजा सुनाई है। यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच की है। मैच के दौरान जब डीसी के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने बीच ओवर में ग्लब्स बदलने के लिए डगआउट से करुण नायर को बुलाया तो चौथे अंपायर ने उन्हें मैदान पर जाने की इजाजत नहीं दी। अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्टब्स आउट हो गए, उन्होंने अपना गुस्सा ड्रेसिंग रूम में हेलमेट पहनकर जाहिर किया। चौथे अंपायर के इस फैसले से नाराज नीतीश राणा और दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ ने बहस की। नीतीश राणा इस मैच में प्लेइंग XII का भी हिस्सा नहीं थे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में आज LSG vs GT मैच, जानें कैसा रहेगा इकाना की पिच का मिजाज? IPL ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.