अंपायरिंग व स्कोरिंग लिखित परीक्षा में दिखाई प्रतिभा
कानपुर, अगस्त 16 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही जिला स्तरीय अंपायरिंग व स्कोरिंग परीक्षा रविवार को केशवपुरम आवास विकास कल्याणपुर स्थित केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुई। लिखित परीक्षा में अंपायरिंग के लिए 17 और स्कोरिंग के लिए 11 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। अंपायरिंग वर्ग में पूनम गुप्ता ने परीक्षा दी, जबकि स्कोरिंग वर्ग में अनुपम और समृद्धि गुप्ता ने हिस्सा लिया। केसीए के पदाधिकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की और अभ्यर्थियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर अंपायरिंग और स्कोरिंग के लिए योग्य प्रतिभाओं को तैयार करना और क्रिकेट से जुड़े तकनीकी पक्षों में दक्षता बढ़ाना है। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह, पीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.