मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर,संवाददाता। जिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से विज्ञान लोकप्रिय करण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में चार विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम के तहत 9 से 28 फरवरी के बीच चार कार्यक्रम आयोजित करने की स्वीकृति जिलाधिकारी पवन गंगवार ने दी है। यह जानकारी देते हुए जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि अंध विश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता,उनका प्रायोगिक प्रदर्शन 9 जनवरी को शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा मड़िहान,महान गणीतज्ञ श्रीनिवसरामानुजन के जयंती के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय गणित दिवस राजस्थान इंटर कॉलेज देवपुरवा मिर्ज़ापुर मे 12 जनवरी को,स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 16 जनवरी को पी डी एन डी इंटर कॉलेज चुनार में एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फ...