साहिबगंज, अप्रैल 17 -- साहिबगंज(राजा नसीर)। अंध विश्वास पर आधारित डायन बिसाही जैसी घटना आज भी यहां के समाज में जारी है। पुलिस के आंकड़ें बताते हैं कि बीते पांच साल में जिले के विभिन्न थानों में इस मामले में 108 केस दर्ज हुए हैं। हालांकि इस दौरान डायन बिसाही के शक पर हत्या की सिर्फ एक वारदात हुई है। दरअसल,जागरुकता के अभाव में आज भी ग्रामीण इलाके में डायन बिसाही के संदेह में मारपीट व अन्य हिंसक घटना होती है। कई मामलों में लोगों को समझा बुझाकर या गांव में पंचायती कर ऐसे मामलों का निपटारा कर दिया जाता है। मामला गंभीर होने पर ही थाना पुलिस तक पहुंचता है और फिर केस दर्ज कर पुलिस जांच शुरू करती है। कैसे दी जाती है ऐसी घटनाआमतौर पर यह घटना पूरी तरह अंध विश्वास पर आधारित है। हालांकि कुछ मामलों में सम्पत्ति या जमीन पर कब्जा करने की नियत से भी अंजाम ...