अंध विद्यालय के 13 बच्चों की जिंदगी हो सकती है रोशन
कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अंध विद्यालय में पढ़ रहे 13 बच्चों की जिंदगी में रोशनी लौट सकती है। जिन्होंने अंधेरे के अलावा कभी कुछ नहीं देखा, उनमें उजाला देखने की गुंजाइश बढ़ी है। विद्यालय में लगे नेत्र शिविर में 105 दृष्टिबाधित बच्चों की जांच कराई गई, जिसमें 13 बच्चे ऐसे मिले, जिनकी आंखों की रोशनी सर्जरी से वापस लाई जा सकती है। इसमें कक्षा एक के हर्ष, कक्षा दो के शिव शंकर और कक्षा चार के नैतिक व केशव दुबे आदि शामिल हैं। इनकी सर्जरी सीएसआर से कराई जाएगी।जिला प्रशासन की ओर से रोटरी क्लब ऑफ कानपुर सूर्या और जेसीआई की मदद से सोमवार को नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रत्येक बच्चे की आंखों का गहन परीक्षण किया। वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि चिन्हित बच्चों का आगे विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.