अंधड़-बारिश से बत्ती गुल, फसलों को नुकसान
बागपत, अप्रैल 30 -- बागपत। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार रात मौसम ने पलटी मार दी। देर रात आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं आंधी लाइनों में फाल्ट होने से शहर समेत 130 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश और आंधी आम बागानों को नुकसान के साथ गेहूं की थ्रेसिंग भी रुक गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी लोगों का जीना दुश्वार किए हुए है। हालात इस कदर बने हुए है कि लोगों को न तो दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही रात में। दिन निकलते ही लोगों के शरीर से पसीना टपक रहा था। सूर्य की किरणें सुंई की तरह चुभ रही थी। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच रहा था। दोपहर में तो भीषण गर्मी के चलते सड़क से लेकर बाजारों तक में सन्नाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.