अंधड़ के 48 घंटे बाद भी गांवों में बत्ती गुल
उन्नाव, जून 11 -- उन्नाव। जिले में आई भीषण आंधी और बारिश के 48 घंटे बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका है। हसनगंज, सफीपुर और चकलवंशी समेत करीब 19 गांवों में बुधवार तक बिजली गुल रही। आंधी के कारण जिले में 44 विद्युत खंभे टूट गए और 9 ट्रांसफार्मर फुंक गए, जिससे पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट जैसे हालात बने हुए हैं। जिले में सोमवार रात मंगलवार अलसुबह-बारिश आंधी ने भारी तबाही मचाई थी। आंधी से जहां दर्जनों दुकानों के साइन बोर्ड हवा में उड़ गए, वहीं सबसे अधिक नुकसान बिजली बोर्ड को हुआ। सफीपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने से 13 खंभे टूट गए थे, जिन्हें बुधवार को सही नहीं किया जा सका, इससे इससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप पड़ी रही। यह भी पढ़ें- आंधी से भारी नुकसान, तीन सौ गांवों की आपूर्ति ठप इसी क्षेत्र में एक संकेतक बोर्ड भी सड़क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.