कन्नौज, अप्रैल 12 -- शहर के सरायमीरा इलाके में जीटी रोड के अंधे मोड़ पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बाइक फिसलने से इलेक्ट्रिक दुकानदार की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया है। शहर के ठेकेदार गली सरायमीरा निवासी 28 वर्षीय रितिक गुप्ता पुत्र कल्लू गुप्ता इलेक्ट्रिक दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह अपने पड़ोसी दोस्त युवराज उर्फ छोटू शर्मा पुत्र दीपू शर्मा और पीयूष कटियार पुत्र पप्पू कटियार के साथ एक ही बाइक से मंडी समिति की ओर जा रहा था। जीटी रोड पर अंधी मोड़ के निकट पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और फिसल कर सड़क के किनारे चबूतरे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख राहगीरों ...