हमीरपुर, फरवरी 8 -- कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला स्थित संत श्री वल्लभदास विद्या मंदिर में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सत्यम शिवम सुंदरम गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। छात्रों ने देशभक्ति गीत से उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में गड़बड़ पाठशाला, शोले, प्रधानी चुनाव वार्तालाप, बाबा तेरे गलमुछा, अंधेर नगरी चौपट राजा सहित कई नाटक प्रस्तुत किये गये। कैसेट डांस, गीत आदि आयोजित किए गए जिन्हें देखकर लोग मंत्र मुग्ध हो गये। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, ब्रजकिशोर रावत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.