फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले की प्रमुख नाट्य संस्था मुखा मुखम मंच द्वारा आयोजित एक माह की ग्रीष्मकालीन थिएटर वर्कशॉप का समापन बच्चों के शानदार नाट्य प्रदर्शन के साथ हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागी बच्चों ने भारतेंदु हरिश्चंद्र के प्रसिद्ध व्यंग्य नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-49 स्थित रोशनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रांगण में किया गया। मुखा मुखम मंच के अध्यक्ष ललित गोयल ने बताया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) दिल्ली के सहयोग से तीन मई से ग्रीष्मकालीन थिएटर वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन एनएसडी से स्नातक रंगकर्मी सुंदर लाल छाबड़ा के निर्देशन में किया गया। यह भी पढ़ें- कला मनुष्य को एक अच्छा इंसान बनाता है: गणेश इस प्रशिक्षण का उद्देश्...