मधुबनी, जून 29 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की ओर से आयोजित 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन सोमवार को भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के कालजयी नाटक 'अंधेर नगरी चौपट राजा' के प्रभावशाली मंचन के साथ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को अभिनय, मंच संचालन, संवाद-अभिव्यक्ति, शारीरिक आंदोलन तथा लोकनाट्य की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। नाट्यशास्त्र में यूजीसी-नेट में सफल हुए प्रभात रंजन के निर्देशन में संचालित कार्यशाला में दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सशक्त अभिनय की दर्शकों ने की सराहना

कार्यशाला में प्रतिभागियों का प्रदर्शन मंचन में आदित्य, ऋषभ, नित्या, पुष्ण, अभिषेक, सुधांशु, सोनाली, तन्मय, गायत्री, प्रियांशी, अश्विनी, अंकित, कल्याण, साक्षी और कल्याणी सहित सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिका...