अंधेरे से मिली राहत, औखर गढ़हा में लगा ट्रांसफॉर्मर
रांची, जून 30 -- कांके, प्रतिनिधि। कोकदोरो पंचायत के औखर गढ़हा गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने से ग्रामीण कई दिनों से अंधेरे में रह रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जिला परिषद सदस्य हिना परवीन को दी। इसके बाद मंगलवार को हिना परवीन और कांग्रेस नेता जमील अख्तर के प्रयास से गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को अंधेरे से राहत मिली। मौके पर जमील अख्तर ने ग्रामीणों के साथ ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.