धनबाद, जनवरी 22 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 के अंतर्गत आने वाले बिलबेरा, आमबगान और डोमागढ़ गांवों में लंबे समय से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का सब्र टूट गया। बुधवार को दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने बिलबेरा-तेतुलिया मार्ग पर बीसीसीएल की कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोक कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि तीन महीने से बिजली नहीं रहने के कारण पूरा इलाका अंधकार में डूबा हुआ है। रात के समय असुरक्षा का माहौल बना रहता है, महिलाओं को घरेलू कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई थी। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अपर महाप्रबंधक जयंत कुमार जायसवाल तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.