देवरिया, अप्रैल 14 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर कस्बे को बाढ़ से बचाने को बाढ़ विभाग द्वारा 330 मीटर स्लीपिंग का कार्य करने के लिए पत्थर गिर रहा हैं,वहीं दूसरी तरफ पुल के पास रात के अंधेरे में अबैध रूप से मिट्टी खनन हो रहा है। यह खनन शाम ढ़लने से लेकर तड़के तीन-चार बजे तक हो रहा है। खनन करने वाले चन्द पैसों के लालच में सरयू नदी के डेंजर जोन को और डेंजर बना रहे हैं। एक दशक से भागलपुर देवसिया छितूपुर को कटान से बचाने को अभी तक 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके है। 2012-13 में भागलपुर मईल मार्ग बंधे को बचाने को तीन करोड़ से तीन स्पर का निर्माण कराया गया। यह भी पढ़ें- समयावधि समाप्त, 275 गांवों में पेयजल की आस रह गई अधूरी 2014-15 में देवसिया गांव के पश्चिम चार करोड़ से 200 मीटर बोल्डर, लांचिंग,पीचिंग, कटर निर्माण कराया गया, 2018-19 द...