गंगापार, मई 15 -- सुनसान फोरलेन पर बिना लाइट जलाए डंपर खडी कर दिया गया। जिसमें पिकअप चालक टकरा गया और चालक बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जनपद प्रतापगढ़ के देल्हूपुर रतीपुर निवासी अरूण कुमार मिश्रा पुत्र राम लखन मिश्रा का आरोप है कि उनका पुत्र विजय मिश्रा गुरुवार रात में पिकअप लेकर घर आ रहा था। एक डंपर रामफल इनारी पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर सुनसान इलाके में बिना लाइट के खडी किए था। जिसमें पिकअप डंपर में टकरा जाने से पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और चालक पुत्र विजय मिश्रा घायल हो गया। अरुण कुमार मिश्रा ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मऊआइमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...