अंधेरे में डूबे अमरा दक्षिणी फीडर के गांव, पेयजल संकट से बढ़ी परेशानी
चंदौली, मई 22 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित जागेश्वरनाथ उपकेंद्र से संचालित अमरा दक्षिणी फीडर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है, वहीं पेयजल संकट ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। जागेश्वरनाथ उपकेंद्र से कुल पांच फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें से चार फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन अमरां दक्षिणी फीडर अब भी बंद पड़ा हुआ है। इस फीडर से जुड़े बलिया कलां, बलिया खुर्द, जोगिया, सीतापुर ताजपुर, कुसुम्हा, लठिया, सदापुर, गायघाट, भंगड़ा जियनपुरा, सुरथापुर, कुशही, करवदिया सहित एक दर्जन से अधिक गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.