लखीमपुरखीरी, मई 4 -- जिला अस्पताल मोतीपुर में सोमवार को बिजली संकट हो गया। सुबह तो आंधी की वजह से बिजली प्रभावित रही और दोपहर को अचानक बिजली खराब हो गई। बिजली विभाग का कहना है कि हमारी सप्लाई पूरी है। अस्पताल के अंदर कोई खराबी है। अस्पताल में बिजली गुल होने से अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी समेत कई वार्डों में अंधेरा हो गया। पुरुष जनरल वार्ड में 23 मरीज भर्ती थे। महिला वार्ड में 29 व वृद्धजन वार्ड में 10 भर्ती मरीजों को दिक्कत हो गई। अस्पताल में मौजूद मरीज व तीमारदारों ने बताया कि लाइट न होने की वजह से यहां दोपहर से अंधेरा है और मरीजों के साथ ही हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- राज्य के अस्पतालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी भी मोबाइल टार्च की रोशनी में काम करने क...