फतेहपुर, अप्रैल 23 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की हवा निकाल दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इमरजेंसी वार्ड (ट्रामा सेंटर) में बिजली गुल होते ही पूरा ट्रामा सेंटर अंधेरे में डूब गया और डॉक्टरों को मजबूरी में मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज करना पड़ा। इसी दौरान एक मरीज के साथ पहुंचे तीमारदार ने अव्यवस्था का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में राशन डीलर को नहीं मिली ऑक्सीजन, रेफर वायरल वीडियो में तीमारदार कह रहा है कि मनीषा दुबे के बड़े भाई को ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.