सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- भदैया, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के खोरेपुर प्राथमिक विद्यालय में पिछले 12 वर्षों से बिजली का कनेक्शन नहीं हो सका है। वर्ष 2013 में स्कूल भवन बनने के बाद से आज तक विद्युत कनेक्शन नहीं हो सका है। जिससे लगभग 50 छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी में बिना पंखे के पढ़ने को मजबूर रहते हैं। साथ ही बारिश और सर्दी के समय स्कूल में अंधेरा हो जाता है। विद्यालय में पंखे, बल्ब और वायरिंग लगी हुई है। पर कनेक्शन नहीं कराया गया। यहां एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक शिक्षक और एक शिक्षा मित्र तैनात हैं। शिक्षकों को ऑनलाइन विभागीय कार्य करने और मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव में जाना पड़ता है, जिससे कामकाज प्रभावित होता है। प्रधानाध्यापक रमन सिंह ने बताया कि उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए लिखित और ऑनलाइन कई बार आवेदन किया है, पर कोई कार्रवाई नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.