अंधेरे में कटी रात.. उड़ा फेज तो कहीं लगी आग
उन्नाव, जून 11 -- उन्नाव। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार रात हुई आंधी-बारिश ने शहर की चरमराई बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। छह में से चार प्रमुख सब-स्टेशनों के प्रभावित होने से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बिजली गुल रही। कहीं केबल जलने तो कहीं नए ट्रांसफार्मर के दगा दे जाने के कारण उपभोक्ताओं की रात जागते हुए गुजरी, सबसे ज्यादा समस्या कब्बाखेड़ा, सिटी, पीडी नगर सब स्टेशन में रही। यहां केबल जलने, ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें दर्ज होती रहीं। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने शहरियों को तंग कर रखा है। हर कोई लो वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या बारिश के बाद आई आंधी में बिगड़ी बिजली व्यवस्था की रही। मंगलवार को दिनभर कटौती से परेशान उपभोक्ताओं की रात भी जागते गुजरी। कांशीराम कॉलोनी में एलटी जलने से रात में बिजली ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.